संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

रुद्रपुर में जिले व ग्रामीण अंचलों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM (IST)
संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जिले व ग्रामीण अंचलों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने आवास विकास स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक ठुकराल ने शनिवार को संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि संत रविदास के विचारों से लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए। संत रविदास ने अपने विचारों से सामाजिक क्रांति ला दी थी। उन्होंने संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प किया। इसके बाद मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस मौके पर आशीष छाबड़ा, मनोहर लाल मिगलानी, महेंद्र नरूला, सूरज प्रकाश, नरेश कुमार सेठ, पप्पू, अमनदीप सिंह, मान सिंह ग्रोवर, अशोक चोपड़ा, नरेंद्र, सुरेश मदान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दूधिया नगर में श्रोताओं ने किया भागवत कथा का रसपान

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दूधिया नगर वार्ड नंबर 13 स्थित मां शेरावाली मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। विधायक राजकुमार ठुकराल व मेयर रामपाल सिंह ने कथा श्रवण किया। विधायक व मेयर का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भागवत कथा मोक्ष प्रदान करने वाली है। ठुकराल ने कहा कि धर्म धार्मिक कथाएं हमारे जीवन को आदर्श बनाने की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक की योजनाओं से समाज में व्यवस्था नकारात्मक दूर होती हैं और आपसे प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। इस मौके पर डाक्टर राकेश सिंह, भुवन गुप्ता, गौरव शर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, रामदास यादव, चरणजीत शर्मा, बंटी कोली आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी