सकैनिया में 84 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

गदरपुर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गुरुवार को 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:25 PM (IST)
सकैनिया में 84 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
सकैनिया में 84 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

संवाद सूत्र गदरपुर / रुद्रपुर : कोरोना वायरस से बचाव के लिए गुरुवार को 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने किया। इसके बाद 84 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वैक्सीन डोज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। शारीरिक दूरी का पालन, सैनिटाइजर का प्रयोग व मास्क जरूर लगाएं। उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने चिकित्सकों से विचार-विमर्श किया। डा. प्रशांत ने कहा कि सकैनिया क्षेत्र मे 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय चौधरी, धर्मपाल बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष चकित हुड़िया, मंगल सिंह, पृथ्वी बजाज, बंसी राम, निर्मल चंद, रमेश कंबोज मौजूद थे। कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

जासं, रुद्रपुर : सरस्वती विद्या मंदिर में टीकाकरण कैंप का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सभी लोगों को और अधिक सतर्क होने की जरूरत है। ठुकराल ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। पूर्व में वैक्सीन 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए टीकाकरण किया जा रहा था। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर दीपा जोशी, पार्षद अंबर सिंह, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र आर्य, कमल राणा, राजेश सक्सेना, शंकुल राणा, प्रमोद पाल, ललित, नवीन आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी