प्लाट बेचने के नाम पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी

संवाद सहयोगी, खटीमा : महिला को प्लाट बेचने के नाम पर 6.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने न्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:19 PM (IST)
प्लाट बेचने के नाम पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी
प्लाट बेचने के नाम पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी

संवाद सहयोगी, खटीमा : महिला को प्लाट बेचने के नाम पर 6.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौहर पटिया गांव की सरस्वती देवी ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो जुलाई 2014 को कुछ लोग उसके पास आए। उन्होंने उसे बताया कि कंजाबाग रोड पर एक सस्ता प्लाट मिल रहा है। जिस पर किसी तरह का विवाद भी नहीं है। इस पर उसने उक्त प्लाट तीन लाख रुपये में क्रय कर लिया। प्लाट खरीदने के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उक्त भूखंड में से कुछ हिस्सा थारू जनजाति के व्यक्ति को पहले ही बेचा जा चुका है। खरीदार द्वारा उक्त जमीन को एसबीआइ चकरपुर में बंधक रखकर ऋण ले लिया गया। इस पर जब उसने विक्रेताओं से संपर्क किया तो उनके द्वारा बिगराबाग गांव में दूसरा प्लाट दिलाने की बात कही गई। इस प्रकार उससे कुल 6.50 लाख रुपये ले लिए गए। बावजूद इसके उसे प्लाट नहीं दिया गया। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से उनका परिवार डरा सहमा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय के आदेश पर नौगवांनाथ के ललित ज्याला, उमरूखुर्द के महेश कार्की, कंजाबाग के लाल सिंह व सूरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी