जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा दिखाने के बाद अब 16 दिसंबर से होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दम दिखाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:12 AM (IST)
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा दिखाने के बाद अब 16 दिसंबर से होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दम दिखाएंगे। प्रत्येक खेल से प्रथम प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में करीब 500 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

स्पो‌र्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 16 से 26 दिसंबर तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिटन, टेबल टेनिस व जूडो के 45-45 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में 65-65 खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इस कैटेगरी में बाक्सिग और वालीबॉल प्रतियोगिता अतिरिक्त है। अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में 81-81 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमें बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बाक्सिग अतिरिक्त प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। अंडर-21 बालक वर्ग में 35-35 खिलाड़ी शामिल हैं। इस कैटेगरी में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल और वालीबॉल प्रतिस्पर्धाएं होंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने बताया कि वहीं बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिन्होंने ब्लॉक स्तरीय इवेंट में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में से प्रथम आने वाले खिलाड़ी देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी