कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का नगर आगमन पर स्वागत

सितारगंज पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया जोरदार स्वागत।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:58 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का नगर आगमन पर स्वागत
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का नगर आगमन पर स्वागत

जासं, सितारगंज: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सजा देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी ही देश की जनता के हितों का ध्यान रखती है।देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।

प्रदेश प्रभारी यादव व नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश का नगर का शनिवार को किच्छा-सितारगंज हाइवे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान यादव कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने का कार्य करें। नगर के अमरिया चौक पर प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, पूर्व विधायक नारायण पाल, नवतेज पाल सिंह ने पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक आदि ने स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग के आवास पर यादव ने पत्रकारों को बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए उधम सिंह नगर में भ्रमण पर है। हर विधानसभा में जनता का जुड़ाव कांग्रेस से बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर रंजीत रावत, मांगलोर के विधायक निजामुद्दीन, महेश शर्मा, संदीप चीमा शामिल, चौधरी वीरेंद्र जंग, राणा रणजीत सिंह, नसीब मलिक, हसनैन मलिक, युसूफ मलिक, वसीम मियां, विपिन खोलिया आदि मौजूद थे।

..

भ्रष्टाचार में लिप्त है भाजपा सरकार: प्रभारी देवेंद्र नानकमत्ता: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के साथ प्रथम बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। खटीमा मार्ग पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों पर तीन काले कानून थोप दिए हैं। जिसका खामियाजा भाजपा को वर्ष, 2022 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना के प्रतिष्ठान पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदेश का स्वागत किया। इस दौरान हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन में जान गंवा चुके किसानों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल, करण जंग, गोपाल सिंह, नवतेजपाल सिंह, राणा इंदु मान, अभिषेक शुक्ला, शाकिर अली, भुवन कापड़ी, शिल्पी अरोरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी