रुद्रपुर में मास्क न पहनने पर 150 लोगों का चालान

रुद्रपुर में कोरोना संक्रमण काल में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:20 PM (IST)
रुद्रपुर में मास्क न पहनने पर 150 लोगों का चालान
रुद्रपुर में मास्क न पहनने पर 150 लोगों का चालान

जाटी, रुद्रपुर : कोरोना संक्रमण काल में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 150 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया, साथ ही उनसे 30 हजार का जुर्माना भी वसूला। गुरुवार को पंतनगर में थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने 30 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। उनसे करीब छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप में एसओ विनोद फत्र्याल के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने 50 लोगों का चालान काटते हुए 10 हजार का जुर्माना वसूला। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल एनएन पंत के नेतृत्व में पुलिस और सीपीयू ने 70 लोगों का मास्क न पहनने पर पुलिस एक्ट में चालान किया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। न मास्क, न दूरी का ध्यान, 48 का चालान

काशीपुर: बुधवार शाम को दारोगा वीना पपोला की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिना मास्क घूम रहे 34 लोगों के चालान काटकर छह हजार 800 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। वहीं, दूरी का ध्यान रखने पर 14 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 1400 रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया। छह का 81 पुलिस एक्ट में चालान

कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे छह लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। ढाई हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया। इसी तरह वाहन चेकिग अभियान के तहत बिना हेलमेट और बिना कागज आवागमन कर रहे लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। दो वाहन चालकों का चालान कर 500 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया।

chat bot
आपका साथी