शिविर में 144 लोगों को दी वैक्सीनेशन की डोज

संस खटीमा कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग युद्घ स्तर पर जुटा हुआ है। इ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:23 PM (IST)
शिविर में 144 लोगों को दी वैक्सीनेशन की डोज
शिविर में 144 लोगों को दी वैक्सीनेशन की डोज

संस, खटीमा: कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग युद्घ स्तर पर जुटा हुआ है। इसके तहत विभाग ने विकासखंड में आठ टीकाकरण केंद्र खोले है। जिनमें बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण लगाने पहुंच रहे है। शनिवार को विभाग ने पॉलीप्लैक्स एवं ईस्टर में शिविर लगाकर 144 लोगों को वैक्सीनेशन की डोज लगाई। नागरिक अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डा. वीपी सिंह ने बताया कि विकासखंड में खोले गए सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन लगाने पहुंच रहे है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने एवं अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मास्क व शारीरिक दूरी का नहीं हो पालन

खटीमा: पुलिस प्रशासन के चेकिंग एवं जनजागरुकता अभियान चलाने के बाद भी अधिकांश लोग सीमांत में मास्क एवं शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रहे है। जबकि कोरेना संक्रमितों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है।

देश में कोरोना महामारी तेजी के साथ अपने पांव पसार रही है। यह देख भी लोग इसके प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रहे है। लोग बजार आने-जाने के दौरान बिल्कुल भी सावधानी नहीं बरत रहे है। वहीं अधिकांश व्यापारी भी मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों का चालान कर उन्हें मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है। उसके बाद भी लोग महामारी के प्रति जागरुक नहीं हो रहे है। ऐसी स्थिति में कोरोना महामारी पर कैसे अंकुश लगेगा। प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि अभियान चलाकर 500 से अधिक लोगों का चालान कर उनसे करीब दस लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी