खरीद के बाद 100 क्विटल धान गायब

रुद्रपुर में खरीफ की फसल में धान खरीद में करीब 100 क्विटल से ज्यादा की गड़बड़ी पकड़ी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:12 AM (IST)
खरीद के बाद 100 क्विटल धान गायब
खरीद के बाद 100 क्विटल धान गायब

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : खरीफ की फसल में धान खरीद में करीब 100 क्विटल से ज्यादा की गड़बड़ी पकड़ में आई है। धान व गेहूं खरीद का कार्य सहकारिता विभाग की ओर से हर साल किया जाता है। ऐसे में बीते वर्ष खरीद के बाद एकत्र किए गए धान में 100 क्विटल से ज्यादा अनाज गायब हो गया है। इसकी तलाश में विभाग शिद्दत से लगा हुआ है, लेकिन गायब धान का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

वर्ष, 2019 में खटीमा उत्तरी में धान खरीद के बाद गड़बड़ी पकड़ में आई है। कुछ विभागीय लोगों का कहना है कि करीब 500 क्विट से ज्यादा धान गायब हुआ है। फिलहाल इस संबंध में विभाग के पास अभी कुछ स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी ने बताया कि खटीमा में कुल खरीद करीब चार हजार क्विंटल की गई है। इसमें से गायब हुए धान की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए शुरुआती स्तर पर जांच टीम बना दी गई है। पता किया जा रहा है कि गलती कहां से हुई है। एआर सहकारिता ने बताया कि जांच टीम में खटीमा के एडीसीओ केपी खरे व अपर जिला सहकारी अधिकारी शोभित कुमार को सदस्य बनाया गया है। करीब दो सप्ताह में वह जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---वर्जन---

खटीमा उत्तरी में खरीफ की खरीद के बाद करीब 100 क्विटल से ज्यादा धान गायब होने की सूचना है। इसके लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम अपना कार्य कर रही है।

-हरीश चंद्र खंडूरी, एआर, सहकारिता विभाग, ऊधमसिंह नगर

chat bot
आपका साथी