बैल्डोगी में सुरक्षा दीवार ढहने से मकानों को खतरा

भारी बारिश के चलते प्रतापनगर के ग्राम पंचायत बैल्डोगी में देवेंद्र लाल व शत्रुघ्न सिंह की घर की सुरक्षा दीवार ढह गई जिस कारण मकान को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:14 PM (IST)
बैल्डोगी में सुरक्षा दीवार ढहने से मकानों को खतरा
बैल्डोगी में सुरक्षा दीवार ढहने से मकानों को खतरा

संवाद सूत्र, लंबगांव: भारी बारिश के चलते प्रतापनगर के ग्राम पंचायत बैल्डोगी में देवेंद्र लाल व शत्रुघ्न सिंह की घर की सुरक्षा दीवार ढह गई जिस कारण मकान को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते नगुड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों के खेतों का भी नुकसान पहुंचा है। प्रतापनगर के पट्टी उपली रमोली के ग्राम पंचायत गरवाण गावं में बलवीर सिंह असवाल के मकान के सामने का खेत टूटने के कारण बिजली का पोल कभी भी गिर सकता है, जिस कारण परिवार को खतरा बना हुआ है। इसकी जानकारी ऊर्जा निगम के साथ ही राजस्व निरीक्षण को दी गई है। वहीं बीती बुधवार को बेथाण गांव के नीचे भूस्खलन हो गया था जिस कारण खतरे में आए पांच परिवारों ने अपने घर छोड़कर दूसरे के घरों में शरण लिए हुए है। गांव में अभी भी करीब दस मकानों को खतरा बना हुआ है। बारिश होते ही ग्रामीण सहम जाते हैं। बैल्डोगी के प्रधान लोकपाल का कहना है कि इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है यदि गांव में जल्द सुरक्षा के उपाय नहीं किए जाते हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बेथाण के प्रधान मोहन सिंह का कहना है कि भूस्खलन से गांव को खतरा बना हुआ है। पांच ग्रामीणों ने अपने मकान छोड़ दिए जबकि दस मकान भी खतरे की जद में है। उन्होंने प्रशासन से यहां पर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है। फोटो 29एनडब्ल्यूटीपी 6

chat bot
आपका साथी