भूस्खलन से दो मकान क्षतिग्रस्त, दो खतरे की जद में

बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन से मकानों को खतरा बना हुआ है इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। प्रभावित ग्रामीण सुरक्षा उपाय की मांग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:57 PM (IST)
भूस्खलन से दो मकान क्षतिग्रस्त, दो खतरे की जद में
भूस्खलन से दो मकान क्षतिग्रस्त, दो खतरे की जद में

संवाद सूत्र, नैनबाग: बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन से मकानों को खतरा बना हुआ है, इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। प्रभावित ग्रामीण सुरक्षा उपाय की मांग कर रहे हैं।

भारी बारिश के चलते गुरुवार शाम को धनोल्टी तहसील के ग्राम पंचायत बांडाचक के कंडाल गांव में भूस्खलन से वीरेंद्र जोशी और विजेंद्र जोशी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही बारिश हुई दोनों परिवारों के सदस्य खतरे को भांपते हुए मकान से बाहर आ गए और दूसरे मकान में चले गए। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया। गांव में भूस्खलन के कारण श्रीनंद जोशी, नरेंद्र जोशी, सुमन जोशी, मदनमोहन का मकान भी खतरे की जद में आ गया। प्रभावितों का कहना है कि यदि दोबारा बारिश होती है तो कई मकानों को खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गांव में जल्द सुरक्षा उपाय करने की मांग की। दो दिन पहले प्रतापनगर के बेथाण गांव में भूस्खलन से करीब दस मकान खतरे की जद आ गए थे, जबकि पांच परिवारों ने दूसरी जगह शरण लिया है। वहीं थौलधार प्रखंड के घियाकोटी गांव में भी भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी ग्रामीणों को सचेत किया गया है। वहीं बारिश से कई जगहों पर पुलिया, पैदल मार्ग, पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

----------

डाक बंगला रोड क्षतिग्रस्त

नई टिहरी: बारिश के चलते आलवेदर रोड पर देवप्रयाग में डाक बंगला रोड भी धस गई है। इससे वहां पर मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। कुछ महीने पहले डाक बंगला रोड के नीचे की तरफ आलवेदर रोड निर्माण के कारण कटिग की गई थी, लेकिन सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई। अब बारिश के कारण बीती रात रोड का एक हिस्सा धस गया, जिससे डाक बंगला रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। नक्षत्र वेधशाला तक पहुंचने के लिए भी अब वाहन यहां से नहीं जा सकेंगे। लोनिवि के सहायक अभियंता एससी भट्ट ने बताया कि सड़क की मरम्मत करने के लिए स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।(जासं)

chat bot
आपका साथी