लखनऊ के बुजुर्ग भाई - बहन की गंगा में डूबने की आशंका

लखनऊ निवासी बुजुर्ग भाई- बहन देवप्रयाग संगम स्थल से मंगलवार देर शाम लापता हो गए। नदी किनारे दोनों के जूते और बैग मिले। पुलिस दोनों की नदी में भी तलाश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:42 PM (IST)
लखनऊ के बुजुर्ग भाई - बहन की गंगा में डूबने की आशंका
लखनऊ के बुजुर्ग भाई - बहन की गंगा में डूबने की आशंका

संवाद सूत्र,देवप्रयाग: लखनऊ निवासी बुजुर्ग भाई- बहन देवप्रयाग संगम स्थल से मंगलवार देर शाम लापता हो गए। नदी किनारे दोनों के जूते और बैग मिले। पुलिस दोनों की नदी में भी तलाश कर रही है।

बीती शाम देवप्रयाग संगम स्थल पर लखनऊ की राम विहार कालोनी पारा रोड निवासी अरविद (65) और सुमन (62) ने गंगा पूजन के साथ तर्पण और दान कराया और उसके बाद दोनों नदी किनारे चले गए। देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं आए तो स्थानीय निवासियों को शक हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को नदी किनारे उनके जूते और बैग मिला। होटल में उनका कमरे की तलाशी ली तो वहां उनके पहचान पत्र मिले। देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दोनों बीस सितंबर को देवप्रयाग आए थे और होटल में रह रहे थे। उनके सामान में मिले मोबाइल पर दर्ज एक नंबर पर जब पुलिस ने काल की तो लखनऊ निवासी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों ने तीन साल पहले अपना मकान साढ़े 11 लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद से भाई बहन किराये पर रह रहे थे। दोनों ने शादी नहीं की थी। बीती 19 सितबर को दोनों ने बदरीनाथ यात्रा पर जाने की बात कही थी और लखनऊ से उत्तराखंड चले गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस स्थान से दोनों लापता हुए हैं वहां से कहीं और जाने का रास्ता नहीं है। उन्हें जाते हुए तो पुरोहितों ने देखा लेकिन वापस आते हुए नहीं देखा। इस पर पुलिस आशंका जता रही है वे दोनों नदी में न डूब गए हों। जल पुलिस की मदद से दोनों की भागीरथी में तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी