कृषि विधेयक बताया किसानों के हित में

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कृषि विधेयक को किसान हित में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:12 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:31 PM (IST)
कृषि विधेयक बताया किसानों के हित में
कृषि विधेयक बताया किसानों के हित में

नई टिहरी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कृषि विधेयक को किसान हित में बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसान विचौलियों के चुंगल से बच जाएंगे साथ ही उनकी अपनी जमीन पर भी अपना अधिकार होगा, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर गलत बयानबाजी कर जनता में इसको लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

नई टिहरी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विनोद सुयाल ने कहा कि इस बिल का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और इससे किसानों को फायदा हो। इस बिल से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें उनकी उपज बेचने का अधिकार होगा वे कहीं भी अपनी फसल को बेच सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जीतराम भट्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, गोपीराम चमोली, शीशराम थपलियाल आदि मौजूद थे। (जासं)

फोटो 25एनडब्ल्यूटीपी 1

chat bot
आपका साथी