धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

जागरण टीम गढ़वाल गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:33 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व
धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

जागरण टीम, गढ़वाल : गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। वहीं गुरुजनों की पूजा कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

उत्तरकाशी: महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू में वैदिक एवं पारंपरिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक रावत ने बताया कि हमारी संस्था भारतीय त्योहारों को छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर मनाती है, जिससे छात्र संस्कारवान बनते हैं। बताया कि कोविड-19 के कारण सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों में रहकर इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर वार्ड सभासद सविता भट्ट, शिक्षिका राधा बहुगुणा, आरती रमोला, ललिता गैरोला, वंदना रमोला, उमा रावत, सोनी कुकरेती, कमलेश राणा, आदि मौजूद थे। वहीं निम रोड स्थित ओम विश्वा शांति सद्भावना धाम में नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने धाम में आए श्रद्धालुओं को मास्क वितरित किए। इस मौके पर व्यास पीठ आचार्य महामाया प्रसाद ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा के बारे में जानकारी दी।

नैनबाग : विश्व शक्ति योग सेवा समिति नैनबाग के तत्वावधान में यमुना आश्रम बागी नैनबाग व मां भद्रकाली कैंपटी में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यक्तियों ने गुरु पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर गुरु महाराज संत लवदास का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रखंड जौनपुर के अंतर्गत यमुना आश्रम बागी व मां भद्रकाली मठ में बीते शुक्रवार शाम को सत्यनारायण कथा के बाद मध्य रात्रि तक भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। शनिवार को सुबह गुरु पूजन कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य कपिल सेमवाल, प्रमिला चौहान, सुनीता राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, सुरेंद्र सेमवाल, सूरत सिंह आदि मौजूद थे।

गोपेश्वर : जोशीमठ स्थित प्राचीन ज्योर्तिमठ में भक्तों ने गुरु पूजन किया। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जुड़कर भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। शंकराचार्य ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है। इस दिन गुरु के लिए किए गए पूजन और दान पुण्य का अधिक महत्व होता है। इस अवसर पर ज्योतिषपीठ के पुरोहित ऋषि प्रसाद सती, दंडी स्वामी रामानंद सरस्वती, दंडी स्वामी शिवानंद सरस्वती, लक्ष्मी लाल शाह आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने पोखरी गेस्ट हाउस में जयडुंग्रा गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चक्रधर चमोला, धार किमगैर गांव के बुद्धि राम चौधरी तथा रौता गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह पंवार को सम्मानित किया। विधायक ने नैल ऐथा के बासकंडी गांव पहुंचकर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमराव सिंह बासकंडी को सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र राणा, जीतेंद्र सती, वीरेंद्रपाल भंडारी, कुशाल चौधरी, भीम सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।

कर्णप्रयाग : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के उमा माहेश्वर आश्रम में महंत ऐश्वर्यानाथ महाराज ने अपने गुरु भोलानाथ की समाधि पर ध्यान व पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर लाटू आश्रम, शिव मंदिर में गुजरात, दिल्ली, ऋषिकेश, पंजाब से आए भक्तों ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी