मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस

थाना घनसाली के अंतर्गत बेलेश्वर कस्बे में बीती शुक्रवार विवाहिता के अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की मां ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते पुलिस थाना घनसाली में मृतक विवाहिता के पति सास व ससुर के खिलाफ तहरीर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:05 AM (IST)
मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस
मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस

संवाद सूत्र, घनसाली: थाना घनसाली के अंतर्गत बेलेश्वर कस्बे में बीती शुक्रवार विवाहिता के अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की मां ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते पुलिस थाना घनसाली में मृतक विवाहिता के पति, सास व ससुर के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बीती शुक्रवार को बेलेश्वर निवासी शालिनी 23 पत्नी सौरभ ने घर पर ही आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को मृतका की मां जशोदा देवी घनसाली थाने पहुंची। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे शादी के कुछ समय बाद से ही तंग व प्रताड़ित करते रहते थे। उनका कहना है कि उसकी लड़की ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मार कर पंखे से लटकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति सौरभ सुयाल, ससुर सुंदर लाल सुयाल और सास सुमित्रा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

गोपेश्वर:घाट तहसील के अंतर्गत कुमजुग गांव के हरीश चंद्र ने नायब तहसीलदार को तहरीर दी है,कि उसकी बहन को मरने के लिए मजबूर किया है। हरीश चंद्र का आरोप है कि उसकी बहन को जहर खाने के लिए मजबूर किया गया। उसने मामले में एफआइआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में लिखा है कि उसकी बहन सीमा की शादी 14 साल पहले माणखी में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि 24 सितंबर को उसे उसके जीजा का फोन आया कि अपनी बहन को यहां से ले जाओ। अगले दिन 25 सितंबर सुबह साढ़े पांच बजे फोन आता है, कि तुम्हारी बहन की जहर खाकर मौत हो गई है। हरीश चंद्र का आरोप है कि उसकी बहन को मरने के लिए मजबूर किया गया।

chat bot
आपका साथी