झील किनारे सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम

नई टिहरी : जिला पंचायत सदस्य कंगसाली आनंद ¨सह ने प्रशासन से बांध प्रभावित प्रतापनगर में झील ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:18 PM (IST)
झील किनारे सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम
झील किनारे सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम

नई टिहरी : जिला पंचायत सदस्य कंगसाली आनंद ¨सह ने प्रशासन से बांध प्रभावित प्रतापनगर में झील किनारे सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। वहीं कुछ दिन पूर्व हुए ट्रक हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की है।

डीएम को दिए ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य आनंद ¨सह ने कहा कि झील किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों पीपलडाली के पास ट्रक झील में समा गया था, जिसमें ट्रक सवार तीन लोग लापता हो गए थे। जिनमें दो के शव कुछ दिन पहले बरामद किए गए। जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत ने मांग की है कि जनहित में झील के किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं व मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। (संस)

chat bot
आपका साथी