सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, यह हैं प्रमुख मांगें

गुरुवार को सफाई कर्मचारी नई टिहरी हनुमान चौक के पास एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी के साथ रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 06:05 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, यह हैं प्रमुख मांगें
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नई टिहरी बाजार से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

संवाद सहयोगी, नई टिहरी : मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नई टिहरी बाजार से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद भी समस्याओं का निराकरण न होने पर सफाई कर्मियों ने नाराजगी जताई।  गुरुवार को सफाई कर्मचारी नई टिहरी हनुमान चौक के पास एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी के साथ रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं।

मांगों को लेकर पूर्व में उन्होंने पालिका प्रांगण में धरना दिया था। कर्मचारियों की मांग है कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी पदों की भर्ती शुरू कर आउटसोर्स व उपनल कर्मियों को नियमित किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों ने पेंशन योजना, जीवन बीमा, भूमिहीन वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र देने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। रैली में संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कटेरिया, शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश राजन, सुशील, महिपाल, सोनू, अनिल, उषा देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें-दून शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट, स्वास्थ्य मंत्री से मिले महापौर सुनील उनियाल गामा

जोशीमठ में खोलें एकलव्य विद्यालय

जोशीमठ: अनुसूचित जनजाति भोटिया वर्ग के लोग ने समस्याओं के निराकरण को राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरन को ज्ञापन भेजा है।

भाजपा जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा के नेतृत्व में भेजे ज्ञापन में कहा कि सदियों से शीतकाल प्रवास के दौरान विभिन्न भोटिया पड़ाव में निवास करते हैं। परंतु आजादी के बाद से आज तक भूमि उनके नाम दर्ज न होने के कारण विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नीती घाटी के जनजाति समाज के बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए सुरईथोटा, जोशीमठ में एकलव्य विद्यालय की स्थापना कालसी विकासनगर की तर्ज पर की जाए। नीती माणा पास से सीमा दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर पलायन रोका जाए।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड : बिजली कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री से आंदोलन न करने का किया वायदा

chat bot
आपका साथी