टिहरी में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल

कीर्तिनगर तहसील में कफना से सारकेंणा ग्रामीण मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मैक्स सवार सभी सात लोग घायल हुए हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 03:43 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 05:14 PM (IST)
टिहरी में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल
टिहरी में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल

टिहरी, जेएनएन। टिहरी जिले की कीर्तिनगर तहसील में बड़ियारगढ़ के पास मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो बच्चों और चालक समेत वाहन सवार सभी सात लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, घायलों को निजी वाहन और एम्बुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया है। 

कीर्तिनगर तहसील के कफना से सारकेंणा ग्रामीण मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मोड के बाद नीचे इसी मार्ग पर जा गिरा। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेस सेवा को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही राजस्व और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वाहन में सात लोग सवार थे, जिन में दो बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

घायलों के नाम 

दर्शन लाल(62 वर्ष) पुत्र कामी दास, गोरती(रुद्रप्रयाग) अनीता देवी(35 वर्ष) पत्नी शिवलाल, कफना   नेतीन(नौ वर्ष) पुत्र शिवलाल,  आयुष(सात वर्ष) पुत्र शिवलाल, कफना  सीता देवी(38 वर्ष) पत्नी चन्दन लाल, कफना प्रदीप लाल(21 वर्ष) पुत्र छोदाडू, सारकेंणा(चालक) दिनेश लाल(33 वर्ष) पुत्र प्रेम दास, ढेला (नैलचमी) 

यह भी पढ़ें: टिहरी में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स के गहरी खाई में गिरने से छह की मौत; चार घायल

chat bot
आपका साथी