BJP Meeting: भाजपा का मिशन 2022 के लिए रोड मैप तैयार, विधायकों, पदाधिकारियों की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने ली बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने टिहरी गढ़वाल के चंबा नगर में टिहरी और उत्तरकाशी के विधायक व संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम व संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यो के बारे में बताया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:09 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:59 PM (IST)
BJP  Meeting: भाजपा का मिशन 2022 के लिए रोड मैप तैयार, विधायकों, पदाधिकारियों की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने ली बैठक
BJP Core Group Meeting: टिहरी पहुंचेंगे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष।

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने चंबा में टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के विधायक व पदाधिकारियों की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यक्रम और उनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की।  रविवार को देर शाम चंबा के एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में टिहरी व उत्तरकाशी के भाजपा विधायकों सहित विधानसभा प्रभारी और पूर्णकालिक और कोर कमेटी सदस्यों की बैठक के पहले सत्र में पूर्णकालिक विस्तारकों की बैठक ली गई।

दूसरे सत्र में दोनो जिलों के विधायक और प्रभारी मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक के सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के रोडमैप का हिस्सा है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम व संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यो के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब लगातार पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी को उनके कार्यो और भूमिका का निर्वहन करने के बारे में बताया गया है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, उत्तरकाशी के मंत्री गणेश जोशी, टिहरी के प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक धन सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, शक्ति लाल शाह, विनोद कंडारी, प्रीतम पंवार, केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, रमेश चौहान, आदित्य कोठारी , नलिन भट्ट, गोविंदद रावत आदि मौजूद रहे।

बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख की भूमिका अहम

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पूर्णकालिक की बैठक के दौरान साफ कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुखों की है।

गुटबाजी को करें खत्म

भाजपा के संगठन पदाधिकारियों की बैठक के दौरान संगठन में गुटबाजी को लेकर भी चर्चा की गई । वरिष्ठ नेताओं ने साफ कहा गया कि गुटबाजी को खत्म किया जाए। एकजुटता से ही चुनाव में सफलता मिलती है।

अक्टूबर में होगा प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि आगामी अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह का उत्तराखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन सभी कार्यक्रमों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

टिहरी के बारे में ली जानकारी

पहली बार टिहरी गढ़वाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का टिहरी-उत्तरकाशी के भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक शुरू होने से पहले उन्होंने स्थानीय विधायकों से टिहरी गढ़वाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टिहरी जिले के प्रसिद्ध मंदिर और टिहरी झील के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक कुछ ही देर में होगी शुरू, चुनावी रणनीति समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन

chat bot
आपका साथी