झील का जलस्तर बढ़ाना बांध प्रभावितों के साथ मजाक

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 05:27 PM (IST)
झील का जलस्तर बढ़ाना बांध प्रभावितों के साथ मजाक
झील का जलस्तर बढ़ाना बांध प्रभावितों के साथ मजाक

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। वहीं बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो गई है। भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनविरोधी नीतियां थोपी हैं, जिस कारण जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कहा कि टिहरी बांध से प्रभावित आरएल 830 मीटर से ऊपर के काश्तकारों की भूमि का मूल्यांकन नहीं हुआ और केंद्र ने राज्य सरकार की सहमति पर टिहरी झील में जलस्तर बढ़ाने का निर्णय लिया, जो बांध प्रभावितों के साथ मजाक है।

नई टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश में चारों ओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। सरकार ने प्रदेशवासियों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया, उनके घाव आज भी ताजे हैं। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकत्र्ताओं के यौन उत्पीड़न में भाजपा के तीन दिग्गजों का नाम दर्ज हैं। वहीं राज्य में पहली बार दो दर्जन से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। इसके अलावा चारोंधामों के तीर्थ पुरोहित अपने हकों के लिए आंदोलनरत हैं। मीडिया प्रभारी ने कहा कि टेक होम राशन के जरिये प्रदेश में 154 महिला मंगल दलों को एक झटके में सरकार की ओर से दी जा रही आजीविका से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल से टिहरी बांध से प्रभावित व विस्थापितों की समस्याओं निस्तारण नहीं की गई। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, ममता उनियाल, देवेंद्र नौडियाल, जगदंबा रतूड़ी, मुशर्रफ अली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी