बिना हेलमेट व तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस सख्त

संवाद सूत्र, घनसाली: बिना कागजात व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 09:17 PM (IST)
बिना हेलमेट व तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस सख्त
बिना हेलमेट व तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस सख्त

संवाद सूत्र, घनसाली: बिना कागजात व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र घनसाली के अंतर्गत मोटर मार्गों बढ़ रही बाइक दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह चेकिग अभियान शुरू कर दिया है इसके तहत पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर करीब दो दर्जन दुपहिया वाहनों को सीज किया है।

अधिकांश दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं जिस कारण क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। वाहन चालक बिना लाइसेंस, मास्क के सड़कों पर बाइक दौड़ा कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऐसे दुपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोटर मार्गों पर पुलिस ने हर समय सघन चेकिग अभियान चला रखा है। एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहनने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो दर्जन बाइक सीज कर थाने में खड़ी कर दी है। खासकर तेज रफ्तार पर पुलिस विशेष नजर रखे हुए है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत का कहना है कि बाइक सवार बिना हेलमेट व मास्क न पहनने वाले चालकों कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बाइक सवारों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है और एक सप्ताह में करीब दो दर्जन से अधिक दुपहिया वाहनों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फोटो 28एनडब्ल्यूटीपी 4

chat bot
आपका साथी