खाली पहाड़ी को हरा-भरा करने का उठाया बीड़ा

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: आरक्षित वन क्षेत्र की खाली पहाड़ी पर बांज, देवदार का जंगल तैयार करने का बीड़ा उठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:42 PM (IST)
खाली पहाड़ी को हरा-भरा करने का उठाया बीड़ा
खाली पहाड़ी को हरा-भरा करने का उठाया बीड़ा

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: आरक्षित वन क्षेत्र की खाली पहाड़ी पर बांज, देवदार का जंगल तैयार करने का बीड़ा उठाकर क्षेत्रवासियों ने सरकारी विभागों को आइना दिखाने का काम किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कंडीसौड़ के नेतृत्व व्यापारियों व स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के झटुल्या तोक में तीन वर्ष से सघन पौधारोपण कर रहे हैं। सोमवार को भी व्यापारियों और ग्रामीणों ने यहां पौधारोपण किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार के नेतृत्व में कंडीसौड़ के ऊपर पहाड़ी पर झटुल्या तोक में एक वर्ष से विभिन्न अवसरों पर व्यापारियों एवं धरवाल गांव, सुनार गांव के ग्रामीण सघन पौधारोपण कर रहे हैं। झटुल्या तोक में झटुल्या भैरव देवता का प्राचीन मंदिर है। तीन वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। यह क्षेत्र रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में पड़ता है। यहां पर चीड़ के पेड़ों की औसत मौजूदगी नहीं के बराबर होने पर व्यापार मंडल एवं क्षेत्रवासियों की ओर से चौड़ी पत्ती पौधों के सघन रोपण का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में प्रतिवर्ष बरसात में झटुल्या में पौधारोपण किया जाता है। इनमें बांज, देवदार, पीपल, बड़ के पौध शामिल हैं। इस वर्ष अभी तक लगभग तीन दर्जन पौधों का रोपण किया गया। अभी लगभग 30 गड्ढे भी पौधारोपण के लिए तैयार किए गए हैं। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी का कहना है कि ग्रामीणों, व्यापारियों का प्रयास सराहनीय है। वह स्वयं भी शीध्र झटुल्या का निरीक्षण करेंगे। पौध उपलब्ध कराने के लिए पूरा सहयोग किया जा जाएगा। पौधारोपण में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, दिलवर सिंह, शिवदास शर्मा, विनोद खंडूड़ी, विजेंद्र पंवार, गौतम, जीत सिंह, भूपाल सिंह असवाल, हरीश गुसाईं आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी