हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, परेशानी

11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने मांगों के निराकरण को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:47 PM (IST)
हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, परेशानी
हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, परेशानी

जागरण टीम, गढ़वाल : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने मांगों के निराकरण को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, उनकी कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, हड़ताल से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से हाल बेहाल होने लगे हैं।

पौड़ी : पौड़ी में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीन कुमार, राजू रिडीयान, मुकेश, राहुल टांक आदि धरने पर बैठे। इन कर्मचारियों को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। शहरी विकास मंत्री का फूंका पुतला

उत्तरकाशी : सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर को नगर पालिका बाड़ाहाट से बस अड्डे तक जुलूस निकाला। साथ ही शहरी विकास मंत्री का पुतला दहन किया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुंदर ढीगिया, संरक्षक विनोद देशबंधु, जिला महासचिव प्रदीप सहदेव ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि सभी विभागों में काम कर रहे सफाई कर्मियों का बीमा कराया जाए, जिससे सफाई कर्मचारियों के परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे। नई टिहरी : नगरपालिका नई टिहरी प्रांगण में शाखा अध्यक्ष सुनी कुमार वाल्मीकि, हरीशराज, सुशील कुमार, अनिल, अनीता देवी आदि धरने पर बैठे। जेसीबी से उठाया कचरा

कर्णप्रयाग/गौचर : पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार कर्णप्रयाग, गौचर व गैरसैंण निकाय में जारी रहा। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने मांगों को लेकर पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने सफाई कर्मचारी आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं, पालिका कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी जेसीबी की मदद से मुख्य बाजार सहित ट्रामा सेंटर, उमा देवी तिराहा, सुभाषनगर सहित मुख्य मार्गों पर जमा कचरे को एकत्र कर कूड़ा वाहन से डंपिग जोन तक पहुंचाया। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली। वहीं गौचर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कमान संभाली है। हड़ताल जारी, चारों ओर पसरी गंदगी

रुद्रप्रयाग: पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के चलते जिला मुख्यालय समेत चार नगर निकायों में गंदगी का अंबार लग गया है। जिससे व्यापारियों के साथ ही राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उधर, जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने रुद्राबैंड से मुख्य बाजार होते हुए नगर पालिका कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा में भी सफाईकर्मियों का आंदोलन जारी है। सफाई कार्यो को वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब अध्यक्ष नरेश नौटियाल, महासचिव अनूप घिल्डियाल के नेतृत्व में रोटेरियनों ने बस स्टेशन क्षेत्र के साथ ही नेशनल हाईवे क्षेत्र पर भी सफाई अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया। साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगरपालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने तक सफाई कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र करने की मांग की। स्वच्छता अभियान में नरेश नौटियाल, अनूप घिल्डियाल, डा. केके गुप्ता, बृजेश भट्ट आदि शामिल थे। नरेश नौटियाल और अनूप घिल्डियाल ने सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुनील सौदे और महासचिव दीपक गोडियाल से मिलकर उन्हें रोटरी क्लब की ओर से आंदोलन को समर्थन देने की भी घोषणा की गई।

chat bot
आपका साथी