पर्यटन नगरी धनोल्टी में शुरू हुआ पार्किंग का कार्य

संवाद सूत्र नैनबाग पर्यटन नगरी धनोल्टी को जल्द जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
पर्यटन नगरी धनोल्टी में शुरू हुआ पार्किंग का कार्य
पर्यटन नगरी धनोल्टी में शुरू हुआ पार्किंग का कार्य

संवाद सूत्र, नैनबाग: पर्यटन नगरी धनोल्टी को जल्द जाम की समस्या से निजात मिलेगी। चार करोड़ की लागत से दो पार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इसका कार्य कर रही है। बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से अब बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। अभी तक यहां वाहन पार्क की सुविधा नहीं होने से स्थानीय निवासियों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल धनोल्टी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यह राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में एक है। लेकिन अभी तक यहां पर पार्किंग की सुविधा नहीं थी। गर्मियों के सीजन में जहां एक ओर यहां पर बाहरी पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है वहीं चारधाम यात्री भी पहुंचते हैं, जिस कारण यहां पर जाम लग जाता है और पर्यटकों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। लेकिन अब पर्यटकों को इस समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने मुख्य बाजार धनोल्टी में निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। छह माह के अंदर पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। पार्किंग का निर्माण शुरू होने पर स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला, प्रधान नीरज बेलवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य तपेंद्र बेलवाल का कहना है कि स्थानीय निवासी लंबे समय से यहां पर पार्किंग की मांग कर रहे हैं। पार्किंग का कार्य शुरू होने पर अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- धनोल्टी में बाजार स्थित पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जल्द की कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद बाजार से कुछ दूरी पर एक अन्य पार्किंग का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

रजनीश कुमार

अधिशासी अभियंता

chat bot
आपका साथी