कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई का जल्द होगा गठन

कांग्रेस की पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:11 AM (IST)
कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी  भंग, नई का जल्द होगा गठन
कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई का जल्द होगा गठन

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: कांग्रेस की पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा।

नई टिहरी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि नई कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर कमजोर है, इसलिए बूथों को मजबूत व सक्रिय किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में पुराने कांग्रेसियों के साथ ही नौजवानों को जोड़कर 2022 के लिए मजबूत टीम तैयार की जाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सदस्यता पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने बेहतर कार्य किया और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जो प्रवासी गांव आए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोजगार देने की बात करने वाली सरकार बेरोजगारों की उपेक्षा कर रही है। इस मौके पर नवीन सेमवाल, खुशीलाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी