एनएचएम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का एलान

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: जिले में महिला लैब टेक्निशियन और आशा फेसिलेटर को बर्खास्त करने के मामले न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:10 AM (IST)
एनएचएम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का एलान
एनएचएम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का एलान

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: जिले में महिला लैब टेक्निशियन और आशा फेसिलेटर को बर्खास्त करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने दोनों कर्मचारियों की बहाली न होने पर 21 सितंबर से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। अगर ऐसा होता है तो कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन आर्य ने चंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी माइक्रोस्कोपिस्ट अंजली सती और आशा फेसिलेटर रुकमणी डबराल को बर्खास्त कर दिया था। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस फैसले का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने विरोध किया था और दोनों की बहाली की मांग की थी, लेकिन अब बहाली न होने पर संगठन ने 21 सितंबर से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। अगर ऐसा हुआ तो जिले में कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे 265 संविदा कर्मी कार्य नहीं करेंगे, जिससे कोरोना बचाव अभियान में भारी परेशानी आ सकती है। संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विजल्वाण ने कहा कि कर्मचारियों की बहाली न होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

------

कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। व्यवस्था बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी वार्ता हो रही है।

डॉ. सुमन आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल

chat bot
आपका साथी