पर्यटन को बढ़ावा देकर रुक सकता है पलायन: कोठियाल

संवाद सूत्र नैनबाग विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में आम आदमी पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:50 PM (IST)
पर्यटन को बढ़ावा देकर रुक सकता है पलायन: कोठियाल
पर्यटन को बढ़ावा देकर रुक सकता है पलायन: कोठियाल

संवाद सूत्र, नैनबाग: विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में आम आदमी पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देकर पलायन को रोका जा सकता है।

युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल के समक्ष जौनपुर क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पहाड़ों में शिक्षा का स्तर में सुधार नहीं हुआ है। स्कूलों में छात्रों की संख्या व शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। जब कि प्राइवेट स्कूलों में अध्यापकों को कम वेतन मिलने के बावजूद छात्रों में शिक्षा का स्तर और छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोलकर स्वास्थ्य सेवा को सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सेना में भर्ती के लिए यूथ फाउंडेशन की ओर से आठ प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं जिन्हें धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा जिसमें युवतियों के लिए भी अलग से प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। कोठियाल ने कहा कि टिहरी झील को विकसित कर अधिक से अधिक पर्यटकों को उत्तराखंड में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने निम के प्राचार्य के रूप में केदारनाथ धाम को संवारा है उसी प्रकार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर राज्य का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमेन्द्र बिष्ट, विनोद कवि, रितेश रावत, अनिल कंडारी, जोगेंद्र गुसाईं, संजय सजवाण, रविद्र, सुनील, शशांक भट्ट ने किया।

chat bot
आपका साथी