बेटियां भविष्य में प्रदेश और देश का नाम करेंगी रोशन: रेखा

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:32 PM (IST)
बेटियां भविष्य में प्रदेश और देश का नाम करेंगी रोशन: रेखा
बेटियां भविष्य में प्रदेश और देश का नाम करेंगी रोशन: रेखा

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ देवियों की भूमि के रूप में पहचान मिले, यह तभी संभव है जब बेटियों की सही परवरिश कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में समान अवसर मिलेंगे। बेटियां भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण योजना लागू करने वाला उत्तराखंड पहला व इकलौता राज्य है।

महिला सशक्तीकण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसमें महिलाओं ने परचम न लहराया हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान लिगानुपात प्रति एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 960 महिलाएं हैं। इस अंतर को पाटने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके तहत प्रसव के बाद माता एवं कन्या शिशु के पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार में बच्ची के जन्म पर स्वजन को बहुत सारी सामग्री खरीदनी पड़ती है। यह किट उपलब्ध होने के बाद उनको बच्चों की परवरिश के लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर मंत्री ने 30 महालक्ष्मी किट बांटी। जनपदभर में अप्रैल से जून तक जन्मी 741 बालिकाओं को विकासखंड स्तर पर महालक्ष्मी किट का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद भाकुनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी