क्वारंटाइन हुए राम सिंह देश-दुनिया में कुछ इस तरह बिखेर रहे हंसी, लोगों को दिया एक खास संदेश

राम सिंह पंवार कोरोना वायरस के खतरे से सहमे और डरे लोगों की जिंदगी में राम सिंह के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो हंसी और खुशनुमा पल बिखेर रहे हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 01:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 10:25 PM (IST)
क्वारंटाइन हुए राम सिंह देश-दुनिया में कुछ इस तरह बिखेर रहे हंसी, लोगों को दिया एक खास संदेश
क्वारंटाइन हुए राम सिंह देश-दुनिया में कुछ इस तरह बिखेर रहे हंसी, लोगों को दिया एक खास संदेश

नई टिहरी, अनुराग उनियाल। दिल्ली से तीन दिन में पैदल चलकर हरिद्वार पहुंचे राम सिंह पंवार सोशल मीडिया की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। कोरोना वायरस के खतरे से सहमे और डरे लोगों की जिंदगी में राम सिंह के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो हंसी और खुशनुमा पल बिखेर रहे हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में टिहरी जिले के लसेर घोरसाड़ गांव निवासी राम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में डर का माहौल है, लेकिन उनका मानना है कि सावधानी और हंसी खुशी माहौल से देशवासी और पूरी दुनिया कोरोना को हराएगी।

दिल्ली के साकेत नगर में एक होटल में शेफ टिहरी गढ़वाल के लसेर घोरसाड़ गांव निवासी राम सिंह लॉकडाउन में बीती दो मई को अपने घर के लिए दिल्ली से पैदल ही रवाना हो गए। अन्य चार युवकों के साथ वह तीन दिन में चार मई को हरिद्वार पहुंचे और उसके बाद आठ मई को ऋषिकेश से अपने गांव लसेर पहुंचे। वहां उन्हें गांव के प्राइमरी स्कूल में क्वारंटाइन कर दिया गा। आठ मई को राम सिंह के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए तो लोगों ने राम सिंह को हाथोंहाथ लिया। अभी तक लाखों लोग राम सिंह के वीडियो देख चुके हैं। 

दैनिक जागरण से बातचीत में राम सिंह ने बताया कि अन्य चार लोगों के साथ वह दिल्ली से कुरकुरे और बिस्किट खाकर तीन दिन में हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान वह रात को खेतों में सोए। कई जगह पर पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया। इस दौरान राम सिंह ने कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में हजारों लोगों को रास्ते में परेशान देखा तो वह रास्ते भर हंसी खुशी और अपना दुख छिपाने के लिए वीडियो बनाते रहे। 

जब गांव पहुंचे तो ग्राम प्रधान बबीता सिंह और उनके पति उत्तम सिंह भंडारी ने प्राइमरी स्कूल में उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। स्कूल में उनके लिए गैस और खाने का सामान और संगीत सुनने के लिए म्यूजिक सिस्टम भी रखा था। आठ मई को राम सिंह ने प्रधान की तारीफ करते हुए वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आठ मई को राम सिंह क्वारंटाइन सेंटर में अकेले थे, लेकिन अब उनके साथ वहां पर 14 लोग और भी हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown में बच्चों की पहल की आप भी करेंगे सराहना, कुछ इस तरह जुटे हैं बेजुबानों की मदद को

राम सिंह भंडारी कहते हैं कि कोरोना से पूरी दुनिया डरी है। ऐसे में मेरा संदेश है कि सावधानी और हंसी-खुशी से इसका सामना करें। कोरोना को हमारा देश और पूरी दुनिया इसी ताकत के दम पर हराएंगे। क्वारंटाइन सेंटर में जो प्रवासी हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। प्रवासी भी आप सभी के अपने हैं। उन्हें दुश्मन न समझें।

यह भी पढ़ें: Lockdown में गढ़ी जा रही परिवार की असल परिभाषा, आप भी जानिए इनदिनों घर-घर की कहानी

chat bot
आपका साथी