टिहरी में पहाड़ी व्यंजन में कविता और भारती ने मारी बाजी, एसएसपी तृप्ति भट्ट ने सभी विजेताओं को किया सम्‍मानित

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल जैस रंगोली मास्क बनाना पहाड़ी व्यंजन बच्चों के लिए दौड़ जैसे जलेबी रेस नीबू रेस और सूई धागा रेस तथा पेंटिग प्रतियोगिताएं करायी गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:33 PM (IST)
टिहरी में पहाड़ी व्यंजन में कविता और भारती ने मारी बाजी, एसएसपी तृप्ति भट्ट ने सभी विजेताओं को किया सम्‍मानित
विजेता छात्रा की पुरस्कार देती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट।

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल जैस रंगोली, मास्क बनाना, पहाड़ी व्यंजन, बच्चों के लिए दौड़ जैसे जलेबी रेस, नीबू रेस और सूई धागा रेस तथा पेंटिग प्रतियोगिताएं करायी गई। प्रतियोगिताओं में पुलिस लाइन की महिलाएं एवं बालक, बालिकाओं व कर्मचारियों की ओर से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। पहाड़ी व्यंजन बनाने में कविता देवी एवं भारती असवाल को प्रथम स्थान मिला। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में कविता देवी को प्रथम स्थान, माला देवी को द्वितीय स्थान एवं अदिति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान अदिति, द्वितीय स्थान करन एवं तृतीय स्थान अथर्व को प्राप्त हुआ। म्यूजिकल चेयर महिला वर्ग में प्रिया को प्रथम स्थान, आरती द्वितीय स्थान एवं रितु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। म्यूजिकल चेयर बालक वर्ग में अरूण को प्रथम स्थान, नैतिक को द्वितीय स्थान एवं अथर्व को तृतीय स्थान प्राप्‍त हुआ। वहीं, बौरा दौड़ में अर्जुन को प्रथम स्थान, राजपाल को द्वितीय एवं सुरेंद्र को तृतीय स्थान प्राप्‍त हुआ। बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में अन्नया चौहान को प्रथम स्थान, अथर्व को द्वितीय एवं धन्नजय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने सम्मानित कर पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र बिंजोला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Republic Day 2021: राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी में दिखी केदारनाथ मंदिर और कस्तूरी मृग की झलक, देखें तस्‍वीरों में

chat bot
आपका साथी