देश के लिए बलिदान देने वालों को रखा जाएगा हमेशा याद

विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा के लिए जवान सीमा पर डटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:43 PM (IST)
देश के लिए बलिदान देने वालों को रखा जाएगा हमेशा याद
देश के लिए बलिदान देने वालों को रखा जाएगा हमेशा याद

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से बना शहीद स्मारक देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व शौर्य दिवस का आयोजन नई टिहरी स्थित युद्ध स्मारक पर किया जाता था, लेकिन अब नए स्थान पर ही आयोजन होगा। यह बात उन्होंने सोमवार को शौर्य दिवस पर बौराड़ी में बनाए गए नए युद्ध स्मारक के लोकार्पण के दौरान कही।

इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीद जवान शिव सिंह निवासी ग्राम भ्युपाणी कल्यासौड़ की पत्नी सुनीता देवी, खेमड़ा, पांगरखाल निवासी शहीद लांस नायक दिनेश दत्त की पत्नी सुधा देवी व 1987 में आपरेशन पवन में शहीद जवान गब्बर सिंह की पत्नी कौशल्या देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक धन सिंह नेगी और जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने पूर्व सैनिकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि समेत सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शहीदों की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित की। विधायक और जिलाधिकारी ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में सीडीओ नमामि बंसल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल जीएस चंद, जिला सैनिक संघटन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, ईओ राजेंद्र सजवाण, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल आदि मौजूद रहे। कारगिल के बलिदानियों के सम्मान में रखा मौन

श्रीनगर गढ़वाल: बिड़ला परिसर और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में विश्वविद्यालय कर्मचारियों, विवि सुरक्षा कर्मियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के बलिदानी वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विवि कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, पूर्व महासचिव सतीश थपलियाल, तदर्थ वेतन विवि कर्मचारी एसोसिएशन के संयोजक कमलेश चंद्र नैथानी , सुरेश लिगवाल, कृष्णा मियां, रविद्र रावत, सुरेंद्र लाल, बबली देवी, आलम रावत, मनोज रावत सहित विवि के अन्य कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी तथा छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य आंदोलनकारी और पूर्व सभासद कमलेश नैथानी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

chat bot
आपका साथी