अधिकारी- कर्मचारी संघ ने जलाई शासनादेश की होली

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक महासंघ ने गोल्डन कार्ड के शासनादेश की होली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:43 PM (IST)
अधिकारी- कर्मचारी संघ ने  जलाई शासनादेश की होली
अधिकारी- कर्मचारी संघ ने जलाई शासनादेश की होली

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक महासंघ ने गोल्डन कार्ड के शासनादेश की होली जलाई। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्हें गोल्डन कार्ड का लाभ ही नहीं मिलना है तो इसका क्या फायदा है।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ से जुड़े कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक कमलनयन रतूड़ी व डीपी चमोली के नेतृत्व मे कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर गोल्डन कार्ड के शासनादेश की प्रतियां जलाई। कर्मचारियों का कहना है कि उनके लिए गोल्डन कार्ड तो बनाया, लेकिन कर्मचारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों से ही अंशदान लेकर उनकों ही चिकित्सा सुविधा नहीं दी जा रही है। अस्पताल में उन्हें पैसा देना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि केंद्र की भांति इस योजना को लागू किया जाए या तत्काल अंशदान वापस किया जाए। प्रतियां फूंकने वालों में कर्मचारी संघ के सुखवीर रावत, अनिल कौशल, रामलाल शाह, मुकेश भट्ट, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोनिवि के मनोहर कुड़ियाल, खाद्य पूर्ति संघ के सुनील बडोनी, इंद्रेश नौटियाल, किशन सिंह चौहान, जीतमणी भट्ट, ऋतु नेगी आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना जारी रखा। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर बदरी प्रसाद सकलानी, प्रताप सिंह, जगत लाल डोगरा, त्रिलोक नेगी आदि मौजूद थे। आंदोलन को लेकर यहां पर कर्मचारी दो धड़ों में बंटे नजर आए एक धड़े ने जहां कलक्ट्रेट में गोल्डन कार्ड की प्रतियां जलाई वहीं दूसरा गुट धरने पर बैठा रहा।

फोटो- कलक्ट्रेट में शासनादेश की प्रति जलाते कर्मचारी।

chat bot
आपका साथी