ई-लोक अदालत 7 को

महराजगंज: साल भर में आने वाली सभी पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है, जो शुक्रवार 30

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:13 AM (IST)
ई-लोक अदालत 7 को
ई-लोक अदालत 7 को

महराजगंज: साल भर में आने वाली सभी पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है, जो शुक्रवार 30 अक्टूबर को है। रात में चन्द्रमा मेष राशि पर रहेगा श्रीवत्स नामक अत्यन्त शुभदायक महा औदायिक योग भी है। सभी लोग प्रभु का भजन करें, अवश्य ही बेहतर फल मिलेगा। यह बातें अखिल भारतीय विद्वत महासभा के उपाध्यक्ष आचार्य लोकनाथ तिवारी ने कही। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में शरद पूर्णिमा के बारे में कहा गया है कि इस रात को चांद की खूबसूरती को देखने के लिए देवतागण स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं। शरद पूर्णिमा पर यह भी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी इस रात को पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं और हर घर में जाकर देखती हैं कौन-कौन इस रात को जगकर प्रभु का भजन जपता है। इसलिए इसको कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। सभी लोग विधि विधान से पूजन करें।

chat bot
आपका साथी