लॉकडाउन के दौरान बनाए जाएंगे ई पास

नई टिहरी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं या कार्य के लिए बनाए जा रहे पास के लिए अब प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:13 AM (IST)
लॉकडाउन के दौरान बनाए जाएंगे ई पास
लॉकडाउन के दौरान बनाए जाएंगे ई पास

नई टिहरी: लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं या कार्य के लिए बनाए जा रहे पास के लिए अब प्रशासन ने ई पास बनाने की व्यवस्था की है। तहसील टिहरी में लगने वाली भारी भीड़ से बचने और लोगों के बाहर न आने के कारण प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान आपात परिस्थितियों यथा गम्भीर मरीजों के उपचार, महिलाओं के प्रसव, किसी के निधन होने इत्यादि महत्वपूर्ण/आकस्मिक कार्यों के लिए जिले में बनाए जा रहे पास के लिए अब तहसील आने की जरुरत नहीं है। प्रशासन ने पास जारी करने के लिए लॉक डाउन ई-पास बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआइसी सौरभ रतूड़ी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीएफ फिचाराम चौहान ने बताया कि अब ई पास बनाने के बाद लोगों को तहसील आने की जरुरत नहीं है। (जासं)

chat bot
आपका साथी