पौड़ी में आतिशबाजी तो पाबौ में निकली रैली

मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जमकर आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:28 PM (IST)
पौड़ी में आतिशबाजी तो पाबौ में निकली रैली
पौड़ी में आतिशबाजी तो पाबौ में निकली रैली

जागरण संवाददाता, पौड़ी : मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जमकर आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कहा कि गोदियाल के अध्यक्ष बनने से संगठन को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि काफी संख्या में युवा वर्ग पार्टी से जुड़ेगा।

कांग्रेसियों ने पौड़ी बाजार में मिष्ठान करते हुए कहा कि जो कार्य श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री डा. निशंक नहीं कर पाए उसे गणेश गोदियाल ने विधायक रहते किए। इस दौरान अखिल पार्टी की प्रदेश सचिव सरिता नेगी, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, क्षेत्र प्रमुख दीपक खुकसाल, वीर प्रताप सिंह, कमला रावत, युद्धवीर सिंह, प्रतीक बिष्ट, भरत सिंह, तामेश्वर आर्य आदि शामिल थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट, नवल किशोर ने कहा कि गणेश गोदियाल के अध्यक्ष बनने से पार्टी काफी मजबूत होगी।

वहीं, विकासखंड पाबौ बाजार में कांग्रेसियों के अलावा एनएसयूआइ कार्यकत्र्ताओं ने रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, पाबौ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनबर सिंह, मनोज रावत, हुकुम सिंह, नवीन भंडारी, पूर्व प्रमुख कोट सुनील लिगवाल, वीरेंद्र रावत, सुधीर रावत आदि शामिल थे।

----------

कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : क्षेत्र के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर युवक कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने जमकर जश्न मनाते हुए श्रीनगर गोला पार्क और नेशनल हाईवे पर जगह-जगह जोरदार आतिशबाजी करने के साथ ही मिष्ठान वितरण किया। युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में निश्चित रूप से सरकार बनाएगी।

युवक कांग्रेस के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विपिन रावत और पुष्पेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने गोला पार्क पर जमकर आतिशबाजी की। जय हो छात्र संगठन के गढ़वाल प्रभारी पुष्पेंद्र पंवार ने कहा कि गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवाओं में भारी उत्साह है। इस दौरान विवि छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, शिवकांत कंडारी, दीपक सजवाण ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निशांत कंडारी, अमित धनाई, अभिषेक घिल्डियाल, पूर्व पालिका सभासद सुधांशु नौडियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी