साइबर क्राइम को लेकर सोशल मीडिया पर चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 04:04 PM (IST)
साइबर क्राइम को लेकर सोशल मीडिया पर चलेगा अभियान
साइबर क्राइम को लेकर सोशल मीडिया पर चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाएगी। टिहरी पुलिस ने इसके लिए एक बुकलेट तैयार की है, जिसे 26 जनवरी को ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा।

तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। हर दिन ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब पहाड़ों में भी साइबर क्राइम बढ़ने से पुलिस इससे निपटने के लिए जागरूकता अभियान को अहम मान रही है। बीते बुधवार को नई टिहरी निवासी एक ठेकेदार से एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। अब इन घटनाओं को रोकने के लिए टिहरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है। गणतंत्र दिवस पर इसे लॉन्च किया जाएगा। बुकलेट में पुलिस साइबर क्राइम के प्रकार और उनसे बचने के बारे में जानकारी देगी। इसमें बताया जाएगा कि किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम आदि की जानकारी न दी जाए। अगर कोई बैंक कर्मचारी बताकर फोन करता है तो पहले उसकी वास्तविकता जांच लें।

----

साइब्रर क्राइम को रोकने और जनता को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन बुकलेट तैयार की जा रही है। जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है।

तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल

----

साइबर सेल को किया जाएगा तकनीकी रूप से मजबूत

साइबर क्राइम रोकने के लिए और साइबर सेल को मजबूत करने पर भी उत्तराखंड पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। हाल ही में टिहरी दौरे पर आए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने साइबर क्राइम को बड़ी चुनौती बताया था। टिहरी पुलिस ने भी साइबर सेल को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए कई आधुनिक उपकरण खरीदने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। इन उपकरणों की मदद से साइबर अपराधियों तक पुलिस आसानी से पहुंच सकेगी।

chat bot
आपका साथी