टिहरी: कैम्पटी फाल में सेल्फी लेते हुए डूबा बुलंदशहर का युवक, मौत; दोस्तों के साथ आया था घूमने

उत्तराखंड घूमने आए एक युवक की कैंपटी फाल में डूबने से मौत हो गई। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन जुराल ने बताया कि बुलंदशहर (उत्तर प्रदेस) के हीरापुर देहात गांव निवासी अरविंद पुत्र रेवती (35 वर्ष) अपने साथियों के साथ यहां घूमने के लिए आया हुआ था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 07:21 PM (IST)
टिहरी: कैम्पटी फाल में सेल्फी लेते हुए डूबा बुलंदशहर का युवक, मौत; दोस्तों के साथ आया था घूमने
कैंपटी फाल में डूबने से बुलंदशहर के युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने।

संवाद सूत्र, नैनबाग (टिहरी): कैम्पटी फाल में नहाते हुए सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलकर डूबने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान है। पर्यटक की मौत के बाद साथ में आए छह दोस्त भी सदमे में हैं।

35 वर्षीय अरङ्क्षवद उर्फ जहूर निवासी ग्राम हीरापुर नाथा देहात जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश अपने छह दोस्तों के साथ कैम्पटी फाल घूमने आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ कैम्पटी फाल में बनी झील में नहाने चले गए। सभी दोस्त अलग-अलग झील में नहा रहे थे। अरङ्क्षवद मुख्य झील की बराबर वाली झील में नहा रहा था। इस दौरान सेल्फी लेते हुए उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। इससे पहले कि साथी कुछ समझ पाते, अरङ्क्षवद की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर थाना कैम्पटी पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से निकाला गया। कैम्पटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना स्वजन को दे दी गई है।

छह वाहनों का किया गया चालान

पौड़ी: तहसील प्रशासन व परिवहन विभाग ने बुआखाल में संयुक्त चेङ्क्षकग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहन का चालान भी किया गया।

एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद होने से इन दिनों यातायात का दबाव पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा न किए जाने, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव, अनियंत्रित रफ्तार, हेलमेट का उपयोग नहीं करने सहित विभिन्न मानकों का पालन नहीं किए जाने पर छह वाहनों का चालान किया गया। इनमें एक चालक के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति भी की गई है। एसडीएम सदर ने सभी से यातायात के नियमों का पालन किए जाने की अपील भी की। इस दौरान तहसीलदार पौड़ी एसएस कठैत, परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव आदि मौजूद रहे।(जासं)

यह भी पढें- ऋषिकेश में मुंबई की दो युवतियां और एक युवक गंगा में डूबे, उत्तराखंड घूमने आए थे ये पर्यटक

chat bot
आपका साथी