मकान के कमरे की पीछे की दीवार ढही, बच्ची घायल

जौनपुर प्रखंड के ग्राम चमाल्डा में गुरुवार शाम को आवासीय मकान के कमरे की पीछे की दीवार ढह गई जिस कारण कमरे में मौजूद बच्ची घायल हो गई। दीवार क्षतिग्रस्त होने से कमरे में रखे समान को भी नुकसान पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
मकान के कमरे की पीछे की  दीवार ढही, बच्ची घायल
मकान के कमरे की पीछे की दीवार ढही, बच्ची घायल

नैनबाग : जौनपुर प्रखंड के ग्राम चमाल्डा में गुरुवार शाम को आवासीय मकान के कमरे की पीछे की दीवार ढह गई, जिस कारण कमरे में मौजूद बच्ची घायल हो गई। दीवार क्षतिग्रस्त होने से कमरे में रखे समान को भी नुकसान पहुंचा है।

चमाल्डा में बारिश के चलते भगवान सिंह राणा के मकान के कमरे का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कमरे में मौजूद उनकी 10 वर्षीय नातिन काजल पुत्री गंभीर सिंह के सिर पर चोटें आ गई। इसकी सूचना प्रधान गंभीर सिंह राणा ने उपजिलाधिकारी धनोल्टी को फोन पर दी। उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवांठा के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक नरेश उनियाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। वहीं घायल बालिका को आनंद चौक स्थित अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के बाद बालिका को छुट्टी दे दी गई है। उप निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेज दी गई है। बीते बुधवार हुई बारिश से भी नैनबाग बाजार में ग्रामीण गंभीर सिंह का शौचालय व बॉबी सिंह के घर की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। (संसू)

chat bot
आपका साथी