चार महीने से पुल पर आवाजाही बंद, क्षेत्रवासी परेशान

संवाद सूत्र, नैनबाग : विकासखंड जौनपुर के मुख्य बाजार थत्यूड़ को जोड़ने वाले पुल पर पिछले चार माह से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 09:42 PM (IST)
चार महीने से पुल पर आवाजाही बंद, क्षेत्रवासी परेशान
चार महीने से पुल पर आवाजाही बंद, क्षेत्रवासी परेशान

संवाद सूत्र, नैनबाग :

विकासखंड जौनपुर के मुख्य बाजार थत्यूड़ को जोड़ने वाले पुल पर पिछले चार माह से आवागमन बाधित होने से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की मरम्मत का कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। आवाजाही प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य बाजार आने-जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नैनबाग, रजनीश सैनी का कहना है कि पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। एक सप्ताह के भीतर इस पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

मुख्य बाजार थत्यूड़ को जोड़ने वाला इस मोटर पुल पर 18 सितंबर 2020 को भारी वाहन गुजरते समय पुल के बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई। इस पुल पर क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी का आवागमन होता है। मरम्मत कार्य के चलते वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है। यह वैकल्पिक मार्ग विधायक निधि से बनाया गया। लेकिन, मार्ग खस्ताहाल स्थिति में है इस पर सफर जोखिम भरा बना है। मजबूरी में क्षेत्रवासियों को इस पर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी व थत्यूड़ बाजार के व्यापारी भी जल्द पुल पर आवागमन शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं। थत्यूड व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सजवाण, डॉ. सत्यप्रसाद लेखवार, टैक्सी यूनियन के सदस्य जयप्रकाश नौटियाल का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही के चलते पुल की मरम्मत में विलंब किया गया उन्होंने पुल पर जल्द आवाजाही शुरू कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी