तीन लाख तक की वार्षिक आय वालों को निश्शुल्क कानूनी मदद

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से विधिक सेवा रथ के माध्यम से आमज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:29 PM (IST)
तीन लाख तक की वार्षिक आय  वालों को निश्शुल्क कानूनी मदद
तीन लाख तक की वार्षिक आय वालों को निश्शुल्क कानूनी मदद

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से विधिक सेवा रथ के माध्यम से आमजन को निश्शुल्क विधिक सेवा की जानकारी प्रदान की गई। तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले निश्शुल्क विधिक सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

विधिक सेवा रथ के जरिये दृश्य एवं सूचना पत्रकों के माध्यम से गुरुवार को थौलधार विकासखंड के कंडीसौड़, उनियालगांव, कमान्द, कांडीखाल, रामगढ़ में निश्शुल्क कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि कानून के समक्ष समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए संसद ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 बनाया था, जो 9 नवंबर 1995 को देश भर में लागू किया गया। इसे निरंतर विस्तार देते हुए सभी डाकघरों में 'विधिक सेवा सहायता केंद्र' के रूप में जोड़ा गया है। न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित पीएलवी की ओर से निश्शुल्क विधिक सेवा एवं सहायता प्रदान की जा रही है। निश्शुल्क विधिक सेवा के लिए महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति, औद्योगिक श्रमिक, भूतपूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक वह सभी व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक हो, वह सभी पात्र होंगे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नियुक्त पीएलवी जय प्रकाश नौटियाल, कबीता रणावत, मुरारी लाल जोशी, विमल सिंह कैंतुरा उपस्थित थे।

आइटीआइ संचालन को लेकर ग्रामीण फिर शुरू करेंगेअनशन

रुद्रप्रयाग: चिरबटिया आइटीआइ में प्रवेश शुरू करने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने का मन बना लिया है। पूर्व में विधायक भरत चौधरी ने 14 अक्टूबर से प्रवेश शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से जनता में आक्रोश है। ग्रामीणों ने 26 अक्टूबर से धरना शुरू करने का निर्णय लिया है।

जखोली ब्लाक के चिरबटिया में आयोजित बैठक मे संघर्ष समिति के अध्यक्ष सैन सिंह मेहरा ने कहा कि चिरबटिया में 29 वर्षो से संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तीन वर्ष पूर्व बंद कर दिया था, जिससे छात्र संस्थान में प्रवेश नहीं ले सके थे। उक्त मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता 18 सितंबर से आइटीआइ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने करने के लिए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया था। बैठक में संघर्ष बैशाखी लाल, प्रधान दिनेश सिंह कैन्तुरा, उप प्रधान त्रिलोक सिंह कैन्तुरा, क्षेपंस शशी देवी, कमल सिंह मेहरा, सलाहकार प्रेम सिंह मेहरा, रूप सिंह मेहरा, रूप सिंह कैन्तूरा सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।(संस)

chat bot
आपका साथी