कैम्पटी फाल पहुंचे दो हजार से अधिक पर्यटक

संवाद सूत्र, नैनबाग: पिछले दिनों हुई बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी फाल में पत्थर और मिट्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:48 PM (IST)
कैम्पटी फाल पहुंचे दो हजार से अधिक पर्यटक
कैम्पटी फाल पहुंचे दो हजार से अधिक पर्यटक

संवाद सूत्र, नैनबाग: पिछले दिनों हुई बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी फाल में पत्थर और मिट्टी आने के कारण कुछ दिनों तक पर्यटकों के नहाने पर रोक लगाई गई थी। इसके कारण कैम्पटी फाल सुनसान नजर आ रहा था। लेकिन, शनिवार को दो हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे। हालांकि अब फाल में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए एक समय में 50 पर्यटकों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए पर्यटकों को देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

कैम्पटी फाल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण शनिवार को यहां लंबी लाइन लग गई। शनिवार को करीब दो हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे। कोविड नियमों के चलते प्रशासन ने यहां एक समय में 50 पर्यटकों को ही फाल में नहाने की अनुमति दी। वहीं पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल की भी तैनाती रही। बता दें कि शुरुआत में कोविड क‌र्फ्यू में ढील देने के बाद कैम्पटी फाल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी। इसके कारण कोविड नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने यहां एक समय में 50 पर्यटकों को ही जाने की अनुमति दी। पर्यटक यहां आधे घंटे से ज्यादा नहीं रुक सकते। उनके वापस आने के बाद फिर 50 अन्य पर्यटकों को भेजा जा रहा है। हरियाणा से आए पर्यटक अजय कुमार और दिल्ली से आए स्वरूप नयन का कहना है कि उन्हें काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। अभी कुछ दिन पहले बारिश के कारण कैम्पटी फाल में मिट्टी व पत्थर गिरने के कारण यहां नहाने पर रोक लगा दी थी। थानाध्यक्ष कैम्पटी नवीन चंद का कहना है कि मुख्य मार्ग से कैम्पटी फाल तक आने के लिए पर्यटकों को लाइन में खड़ा कराया जा रहा है। एक बार 50 पर्यटकों को ही फाल में जाने की अनुमति दी जा रही है। बताया कि थाने के सपीम चेकपोस्ट पर पर्यटकों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी