वन पंचायत की भूमि पर कब्जे का आरोप

ऊखीमठ विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरसी के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन पर सड़क चौड़ीकरण में वन पंचायत की भूमि पर कब्जा करने बिना ग्रामीणों की सहमति के हॉट मिक्स प्लांट लगाने तथा बड़ी संख्या में हरे पेड़ों का कटान करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:23 PM (IST)
वन पंचायत की भूमि पर कब्जे का आरोप
वन पंचायत की भूमि पर कब्जे का आरोप

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरसी के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन पर सड़क चौड़ीकरण में वन पंचायत की भूमि पर कब्जा करने, बिना ग्रामीणों की सहमति के हॉट मिक्स प्लांट लगाने तथा बड़ी संख्या में हरे पेड़ों का कटान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम प्रधान शेरसी की प्रधान सरला देवी ने कहा कि गौरीकुंड हाईवे पर ग्राम पंचायत शेरसी में चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की वन पंचायत शेरसी के नाम से भूमि है, कितु बिना ग्राम पंचायत की अनापत्ति के वन पंचायत की भूमि को एनएच के नाम स्थानांतरित कर दिया है। बड़े पैमाने पर अवैध खनन एवं हजारों वृक्षों का अवैध पातन करते हुए जंगल को क्षति पहुंचाई जा रही है। अनियंत्रित तरीके से बड़े पैमाने पर मलबा डालकर जंगल को बुरी तरह नष्ट किया गया है। ग्राम पंचायत शेरसी के कालढूंगी तोक में बिना ग्राम पंचायत व वन पंचायत की अनुमति के टिनसेड बनाने के साथ ही वन पंचायत की भूमि पर हाट मिक्सर प्लांट लगाया गया है, जिससे वन पंचायत को भारी पैमाने पर नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही एनएच ने सड़क कटिग करने के बाद गांव के आम रास्तों को बीते छह महीनों से ध्वस्त करके छोड़ दिया है, जिससे आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान से वार्ता होने के बाद उप जिलाधिकारी ऊखीमठ ने जांच के लिए स्वयं मौके पर आने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रधान ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, एनएच के ईई, वन विभाग के डीएफओ को पत्र देते हुए अवैध कार्यो पर रोक लगाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी