तुंगनाथ महोत्सव जिलास्तरीय मेला घोषित

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुंगनाथ महोत्सव को जिलास्तरीय मेला घोषित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 10:30 PM (IST)
तुंगनाथ महोत्सव जिलास्तरीय मेला घोषित
तुंगनाथ महोत्सव जिलास्तरीय मेला घोषित

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुंगनाथ महोत्सव को जिलास्तरीय मेला घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। सीएम सोमवार को यहां भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में पहुंचने पर आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने मक्कू में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की।

सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से मक्कूमठ में उतरे, जहां से वह सीधे शीतकालीन पूजा स्थल मार्कंडेय मंदिर में पहुचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बाबा तुंगनाथ की डोली के दर्शन किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा, जबकि चारधाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब, असहाय नौनिहालों के लिए वात्सल्य योजना संचालित की जा रही है तथा उपनल कर्मियों, आशा के मानदेय में वृद्धि कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं के मानदेय में शीघ्र वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मक्कूमठ गांव को (आइएमए विलेज) एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम बनाने की घोषणा की। महोत्सव में पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि तुंगनाथ महोत्सव हमारी आस्था व परंपरा से जुड़ा हुआ है, भविष्य में महोत्सव को और भव्य रूप देने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व महोत्सव समिति ने फूलमाला से सीएम का स्वागत किया और उन्हे स्मृति चिह्न भेंट किया। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने हेलीपैड पर सीएम का स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया, जबकि पूर्व विधायक आशा नौटियाल व मठापति रामप्रसाद मैठाणी ने मुख्यमंत्री को शॉल भेंट किया। ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, चंडी प्रसाद भट्ट, देवप्रकाश सेमवाल, संजय शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयबीर नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, कुशाल सिंह नेगी, भूपेंद्र मैठाणी, संदीप पुष्पवान, अरविद रावत, योगेंद्र नेगी, गजेंद्र चौधरी, दर्शनी पंवार, आशीष नौटियाल आदि थे। संचालन कैलाश मैठाणी एवं सतीश मैठाणी ने किया।

chat bot
आपका साथी