अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गुर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 03:05 PM (IST)
अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को देर शाम को थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने कंडारारोड भैरवनाथ मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार जयबीर सिंह निवासी भीरी को संदेह के आधार पर रोका और चेकिंग में उसके पास से 30 अध्धे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। वहीं कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति को भी 64 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान वीरेंद्र सिंह निवासी थराली, जिला चमोली के रूप में हुई है। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि में मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी