धारकुडी में शुरू होगा ट्राउट मत्स्य ब्रुड बैंक

जर्मन प्रजाति की ट्राउट मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जखोली ब्लाक के धारकुड़ी में ट्राउट मत्स्य ब्रुड (प्रजनक) बैंक अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 06:32 PM (IST)
धारकुडी में शुरू होगा ट्राउट मत्स्य ब्रुड बैंक
धारकुडी में शुरू होगा ट्राउट मत्स्य ब्रुड बैंक

रविंद्र कप्रवाण, रुद्रप्रयाग: जर्मन प्रजाति की ट्राउट मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जखोली ब्लाक के धारकुड़ी में ट्राउट मत्स्य ब्रुड (प्रजनक) बैंक अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां ट्राउट मछलियों के अंडे से बच्चे तैयार करने की विधि शुरू हो जाएगी। इस मत्स्य ब्रुड बैंक के शुरू होने से क्षेत्र में जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय के साथ ही बाहरी जनपदों के किसानों को रोजगार के साधन भी मुहैया हो सकेंगे। इसके बाद विभाग की ट्राउट मछली की प्रजाति को नदियों में भी संचय करने की योजना भी है।

जिले में मत्स्य विभाग ट्राउट मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशेष प्रयास कर रहा है। जखोली ब्लाक के धारकुड़ी में ट्राउट मत्स्य ब्रुड बैंक निर्माण कार्य के लिए विभाग ने लगभग 13 नाली भूमि का चयन कर यहां ट्राउट ब्रुड बैंक खोलने के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। इसके सापेक्ष केन्द्र सरकार से दो करोड़ 62 लाख बजट की स्वीकृति ही मिल पाई थी। मार्च 2020 में निर्मादायी संस्था के साथ एमओयू होने के बाद निर्माणदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम श्रीनगर गढ़वाल ने निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद की, लेकिन लाकडाउन के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। इसी वर्ष सितम्बर माह से धारकुड़ी में निर्माणदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू हुआ। क्षेत्र में बिल्डिग का कार्य होने के साथ हैचरी कर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जहां पर मछली के अंडों से फिगरलिग तैयार किए जाएंगे। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह तक यहां पर ट्राउट मछली के प्रजनन का कार्य विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। हैचरी में अंडे से फिगरलिग लगभग एक माह में तैयार होगा।

चार हजार फीट पर होता है ट्राउट मछली का उत्पादन

केन्द्र सरकार की नील क्रांति योजना के तहत जर्मन प्रजाति की ट्राउट मछलियों का उत्पादन होता है। चार हजार फीट से अधिक ऊंचाई क्षेत्र इसके उत्पादन के लिए अनुकूल रहता है। ट्राउट मछली के लिए 5 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान बहुत अच्छा रहता है। ट्राउट मछलियों की कीमत अन्य मछलियों से कई गुनी अधिक रहती है। यह मछलियां 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती है।

==========================

जखोली ब्लाक के धारकुड़ी में बन रहे ट्राउट मत्स्य ब्रुड बैंक में अंडे से फिगरलिग का कार्य अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इस क्षेत्र के विभाग के उच्च अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके है। साथ ही विभाग की ओर से भी नियमित निर्माण कार्य की मानिटरिग की जा रही है।

संजय सिंह बुटोला

जिला प्रभारी, मत्स्त्य विभाग रुद्रप्रयाग

chat bot
आपका साथी