वाहन न मिलने से पूरे दिन भटकते रहे यात्री

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग शहर समेत गौरीकुंड सोनप्रयाग और यात्रा पड़ावों पर वाहन न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:53 PM (IST)
वाहन न मिलने से पूरे दिन भटकते रहे यात्री
वाहन न मिलने से पूरे दिन भटकते रहे यात्री

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग शहर समेत गौरीकुंड, सोनप्रयाग और यात्रा पड़ावों पर वाहन न मिलने से यात्री पूरे दिन परेशान रहे। इससे चारधाम यात्रा पर आए देश-विदेश के यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पिछले चार दिन से यात्रियों को वाहन न मिलने के चलते भारी दिक्कत हो रही है।

सरकार की ओर से बीती 17 अक्टूबर को यात्रा पर अस्थायी रोक लगाने के बाद गौरीकुंड, सोनप्रयाग समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर ऋषिकेश क्षेत्र से वाहन नहीं आए। जो वाहन यहां आए थे, उनमें यात्रियों की पहले से ही बुकिग थी। इसके कारण यात्रियों को पड़ाव स्थलों पर इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से यात्रियों को वाहन नहीं मिल रहे हैं और उन्हें मजबूरन पड़ाव स्थलों पर ही ठहरना पड़ रहा है। यात्रियों की भारी भीड़ और वाहनों की कमी के चलते केदारनाथ दर्शन कर लौटे यात्रियों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में काफी ठंडा हो गया है, जिससे यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ गई है। वाहन के लिए यात्रियों को लंबी लाइनों में घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बाद भी वाहन नहीं मिल रहे हैं। रुद्रप्रयाग शहर की बात करें तो पूरे दिन यात्री इधर से उधर भटकते रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आमदी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्यार सिंह नेगी ने प्रशासन से यात्रियों को भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने की मांग की। वहीं रुद्रप्रयाग व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेमवाल व गौरीकुंड के व्यापार संघ अध्यक्ष अरविद गोस्वामी ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक वाहनों की व्यवस्था नहीं हुई और यात्री भटकने को मजबूर हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी