अभिमन्यु की वीरगति पर आंखों से छलके आंसू

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर क्षेत्र के नारी गांव में चल रहे पांडव नृत्य में चक्रव्यूह का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:38 PM (IST)
अभिमन्यु की वीरगति पर आंखों से छलके आंसू
अभिमन्यु की वीरगति पर आंखों से छलके आंसू

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर क्षेत्र के नारी गांव में चल रहे पांडव नृत्य में चक्रव्यूह का मंचन किया गया। चक्रव्यूह में अभिमन्यु ने छह द्वार ध्वस्तकर जैसे ही सातवें द्वार पर पहुंचा, तो दुर्योधन ने उसे छल से मार दिया। अंत में अभिमन्यु के वीरगति को प्राप्त होने पर वहां उपस्थित दर्शकों आंखों से आंसू छलक उठे। चक्रव्यूह का मंचन देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

जनपद के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची हुई है। धार्मिक कार्यों के सफल संचालन में स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसी कड़ी में तल्लानागपुर क्षेत्र के नारी गांव में भी पांड़व अस्त्र शस्त्रों के साथ नृत्य करते आ रहे है। जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। शनिवार को नारी गांव में चक्रव्यूह मंचन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कौरवों की ओर से रचाए गए चक्रव्यूह में अभिमन्यु ने एक के बाद एक द्वार भेद दिया, लेकिन सातवें द्वार पर दुर्योधन और अन्य कौरव दल ने छल करके 16 वर्षीय वीर अभिमन्यु का धोखे से वध कर दिया। चक्रव्यूह के दौरान अभिमन्यु के मरण के दृश्य ने लोगों को काफी भावुक कर दिया। चक्रव्यूह मंचन का संचालन अध्यापक बृजमोहन सजवाण ने किया। चक्रव्यूह मंचन में पांडव दल से अभिमन्यु का अभिनय आकाश रावत ने किया। जबकि श्रीकृष्ण की भूमिका यशवंत रावत, अर्जुन नवीन पैलड़ा ने निभाया। साथ ही कौरव दल में जयद्रथ दिक्षराज रावत, दुर्योधन चरण सिंह, दुश्साशन हर्षवर्धन, द्रौणाचार्य रामकृष्ण मलवाल, लक्ष्मण कुमार गौरव, शल्य विपिन, कर्ण डॉक्टर नागेंद्र रावत, भूरिश्रवा के पात्र का अभिनय राजीव सजवाण ने निभाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकत्र्ता कुलदीप रावत ने कहा कि मेले खेले हमारे सौहार्द का संदेश देते हैं। विशिष्ट अतिथि दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दरमोड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हमारी पौराणिक परंपराएं जीवंत हैं। हरेक पहाड़ के व्यक्ति को इन्हें संजोने का प्रयास करना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी भी अपनी पौराणिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जान सके। जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि पांडव लीला, नृत्य आदि के आयोजन में जिले का विशेष महत्व है। उन्होंने यहां मैदान निर्माण के लिए दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण रावत, प्रधान नारी दयाल सिंह सजवाण, संजय चौहान, प्रकाश रावत, नारायण सिंह, तेज सिंह, शिशुपाल सिंह, विक्रम सिंह, मोहन सिंह, ग्राम प्रधान स्यूंड समेत सैकड़ों की संख्या में जनता उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी