चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। चारधाम में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:11 PM (IST)
चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

जागरण टीम, गढ़वाल: शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। चारधाम में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। चमोली जिले में जहां बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में भी केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी। वहीं उत्तरकाशी जिले में भी गंगोत्री-यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

चमोली जिला मुख्यालय में सुबह व शाम को हल्की बारिश हुई। हालांकि दोपहर में धूप खिली रही। इसके बाद शाम होते ही फिर से आंधी के बाद बूंदाबांदी होने लगी, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि दोपहर तक आसमान में धूप और बादलों का क्रम जारी रहा, लेकिन दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं नई टिहरी में भी बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है।

वहीं उत्तरकाशी जिले में निचले इलाके में बारिश हुई तो गंगोत्री-यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय में शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। उधर, गंगोत्री में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी, नौगांव डुंडा, पुरोला, मोरी में शुक्रवार देर रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो शनिवार सुबह तक चली। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित दयारा, डोडीताल, केदारकांठा सहित हर्षिल घाटी की आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई।

chat bot
आपका साथी