बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 05:12 PM (IST)
बढ़ती महंगाई को लेकर  महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। इससे आमजन परेशान है।

सोमवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता अगस्त्यमुनि बाजार में एकत्रित हुए, कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तथा बाद में सरकार का पुतला दहन भी किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल व डीजल के दाम शतक पार कर चुके है। जबकि बिजली, पानी और खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। कार्यकत्र्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है। जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए हैं। उन्होंने जनविरोधी नीतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल, पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्र, पूर्व जिपंस शान्ति भट्ट, जखोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुन्दरी देवी, ब्लाक अध्यक्ष सीमा भेलवाल, पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रावत, गोल्डी राणा, उमा कैंतुरा, सुलोचना देवी समेत कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी