बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों को हेली सेवा का इंतजार

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा की अनुमति मिलने के बाद अब केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:43 PM (IST)
बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों को हेली सेवा का इंतजार
बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों को हेली सेवा का इंतजार

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा की अनुमति मिलने के बाद अब केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की कवायद भी शुरू हो गई है। हवाई सेवा शुरू होने के बाद ही यात्रा की रफ्तार तेज हो सकेगी। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक फाटा, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग आदि स्थानों से केदारनाथ के लिए नौ हेली कंपनियां सेवाएं शुरू कर देंगी।

केदारनाथ के लिए शनिवार से विधिवत यात्रा शुरू हो चुकी है। पैदल ही यात्री बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। वहीं अधिकांश यात्री हेली सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसे देखते हुए यात्री होटलों में अपनी बुकिग अक्टूबर के महीने में ही करवा रहे हैं। केदारनाथ के लिए प्रत्येक वर्ष हवाई सेवा से यात्रा करने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है। बीते वर्ष भी हवाई सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही थी। बीते साल कुल एक लाख 32 हजार यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इनमें से 35 हजार यात्री हवाई सेवा से दर्शनों को पहुंचे। केदारनाथ के लिए प्रभातम, पीनैकल समेत विभिन्न हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाले कैप्टन पीके छावड़ी ने बताया कि बड़ी संख्या में हवाई सेवाओं की बुकिग को लेकर काल आ रही है। यात्रा के लिए अब समय काफी कम बचा है। सरकार को तत्काल हवाई सेवा शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए। होटल एसासिएशन केदारघाटी के अध्यक्ष नितिन जमलोकी ने बताया कि अधिकांश होटलों में यात्री अक्टूबर महीने में हेली सेवा शुरू होने की संभावना को देखते हुए ही एडवांस बुकिग करा रहे हैं। उम्मीद है कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद केदारनाथ यात्रा की रफ्तार तेज होगी। डीएम मनुज गोयल ने बताया कि केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं एक सप्ताह के अंदर शुरू होने उम्मीद है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं।

chat bot
आपका साथी