कोटेश्वर अस्पताल में शुरू हुआ आक्सीजन प्लांट

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय के कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 10:34 PM (IST)
कोटेश्वर अस्पताल में शुरू हुआ आक्सीजन प्लांट
कोटेश्वर अस्पताल में शुरू हुआ आक्सीजन प्लांट

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय के कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इससे न केवल जिले में कोरोना मरीजों के अलावा अन्य जरूरतमंद मरीजों को सुविधा होगी, बल्कि केदारनाथ यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी। प्लांट में प्रतिदिन दो लाख 88 हजार लीटर आक्सीजन बनेगी। अभी तक जिले में बाहर से आक्सीजन मंगाया जा रहा था।

कोरोना के चलते देशभर में आक्सीजन की किल्लत हो रही है। वही पिछले वर्ष से जिला मुख्यालय के कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद चल रही थी, जो अब पूरी तरह तैयार हो गया है। यहां आक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है। अस्पताल में 15 हजार लीटर आक्सीजन हर समय उपलब्ध रहेगी। यहां प्रति मिनट 200 लीटर आक्सीजन बनेगी। इससे लगभग 40 मरीजों को चौबीस घंटे नियमित रूप से आक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। आक्सीजन को डी और बी टाइप में भरा जाएगा। वहीं केदारनाथ यात्रा के दौरान भी बड़ी संख्या में आक्सीजन की जरूरत यहां आने वाले यात्रियों को पड़ती है। कोटेश्वर में आक्सीजन प्लांट लगने से चारधाम यात्रा में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। श्वास संबंधी बीमारी एवं कोरोना से प्रभावित मरीजों के लिए कारगर साबित होगी। इससे रोगियों के उपचार में मदद मिलेगी।

माधवाश्रम धर्मार्थ अस्पताल कोटेश्वर में आक्सीजन प्लांट निर्माण पूरा हो गया है। यहां आक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है, इससे जिन मरीजों को आक्सीजन की जरूरत पड़ेगी उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रतिमिनट 200 लीटर आक्सीजन बनेगी। जरूरत के हिसाब से प्लांट 24 घंटे संचालित होगा।

डॉ. बीके शुक्ला, सीएमओ

chat bot
आपका साथी